सेवानिवृत्त व्याख्याता श्री किरण कुमार चौहान को भगत सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में बैंड बाजा के साथ अश्रुपूरित भावभीनी विदाई दी गई।

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

May 3, 2026 - 19:35
सेवानिवृत्त व्याख्याता श्री किरण कुमार चौहान को भगत सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में बैंड बाजा के साथ अश्रुपूरित भावभीनी विदाई दी गई।
CG VARTA -

3 मई 2026, जगदलपुर/ हायर सेकंडरी स्कूल भगत सिंह में सेवानिवृत्त व्याख्याता श्री किरण कुमार चौहान जी को शाला से भावभीनी विदाई दी गई।सर्वप्रथम श्री किरण कुमार चौहान एवम् उनके परिवार के सदस्यों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया, उन्हें प्रचार्य महोदया जी द्वारा शाल श्री फल एवम् चांदी की मूर्ति आरती दीपक दे कर सम्मान किया गया , एवम्, प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया जिसका वाचन व्याख्याता श्री चंद्र प्रकाश देवांगन ने किया।

अन्य स्टॉफ के व्याख्याता कर्मचारी द्वारा उन्हें शाल कोसा सदरी, एवम् अन्य उपहार सम्मान प्रदान किये गये,उनका सम्मान छात्र छात्राओं एवम् भूतपूर्व छात्र छात्राओं द्वारा किया गया एवम् उनकी विदाई के अवसर पर शानदार भोज का आयोजन बिनाका हेरिटेज में किया गया, विदाई केक काटकर उन्हें सम्मान गुलाल लगा कर माला पहना कर, उनके किए गए कार्यों को शालेय परिवार द्वारा याद किया गया, सबका एक ही मत था कि चौहान सर सरल सहज ईमानदार एवम् मिलनसार थे।

प्राचार्या महोदया श्रीमती विनीता बेंजामिन जी द्वारा उनके शालेय कार्यों एवम् किए गए सालेय क्रियाकलापों की भूरी भूरी प्रशंसा किया गया एवम् उन्हें अपने बड़े भाई के समान बताया गया एवम् उनके अगले पारी हेतु शुभकामनाएं दी गई ,विदाई कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता चंद्र प्रकाश देवांगन ने किया एवम् श्रीमती रोशनी सिंंधे का योगदान सराहनीय रहा।

अंत में सारे स्टॉफ द्वारा उन्हें बैंड बाजों के साथ शाला परिसर तक ले जा कर घर तक विदा किया गया।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।