हंस ट्रेवल्स कार्यालय में छापा, संदिग्ध पार्सल से 16 लाख नगद बरामद

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

May 6, 2026 - 21:45
हंस ट्रेवल्स कार्यालय में छापा, संदिग्ध पार्सल से 16 लाख नगद बरामद
CG VARTA -

6 मई 2026, रायपुर: बुधवार को थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोका मिलेनियम प्लाजा स्थित हंस ट्रेवल्स में कोलकाता से दिल्ली भेजे जा रहे पार्सल में संदिग्ध वस्तु है। सूचना को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर द्वारा टीम के साथ मौके पर दबिश दी गई। रेड कार्यवाही के दौरान हंस ट्रेवल्स कार्यालय की तलाशी ली गई, जिसमें तीन सफेद रंग के बोरों में रखे करेंसी नोट बरामद हुए। बरामद राशि में 20 रुपये के नोटों की 400 गड्डी एवं 10 रुपये के नोटों की 800 गड्डी शामिल हैं, जिसकी कुल राशि 16,00,000/- रुपये है।

उक्त संदिग्ध नगदी के संबंध में थाना न्यू राजेन्द्र नगर में धारा 106 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। मामले की विस्तृत जानकारी आयकर विभाग को प्रेषित कर दी गई है तथा बरामद राशि के वास्तविक स्वामी का पता लगाया जा रहा है।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।