बोलेरो से 88 किलो गांजा बरामद, 44 लाख के मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
20 अगस्त 2026, सूरजपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सूरजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रेमनगर थाना पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 88 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 44 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
इसके साथ ही गांजा तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो वाहन को भी जब्त किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत प्रेमनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बोलेरो वाहन के माध्यम से भारी मात्रा में गांजा की तस्करी की जा रही है।
