नानगुर तहसील कार्यालय : शौचालय में गंदगी, नाक बंद कर जाते हैं फरियादी
रिपोर्ट –जय शंकर पांडे
नानगुर तहसील कार्यालय के शौचालय में अफसरों की नाक के नीचे गंदगी
देखें वीडियो में परेशान ग्रामीण ने बताया –👆
नानगुर, 9 मई 2026। नानगुर तहसील कार्यालय में शौचालय गंदगी से बजबजा रहे हैं। दरार वाले भवन की मुसीबत कम थी, अब दुर्गंध और बीमारी का खतरा भी मंडरा रहा है।

तहसील कार्यालय में बने 2 शौचालयों का बुरा हाल है। पुरुष शौचालय में पेशाब से फर्श सना हुआ, वॉश बेसिन चोक। न फिनाइल की बू, न सफाई कर्मचारी का अता-पता। दुर्गंध इतनी तेज कि फरियादी नाक बंद कर दूर खड़े होते हैं।

जनता परेशान: रोज 200 से ज्यादा ग्रामीण , पेशी, आर आई व पटवारी से मिलने और जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, बनवाने आते हैं। 3-4 घंटे लाइन में लगते हैं।

स्वच्छ भारत की उड़ी धज्जी: प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर सरकारी ऑफिस में साफ शौचालय अनिवार्य है। नानगुर तहसील में हकीकत में शौचालय खुद गंदगी फैला रहा है।
पटवारी कार्यालय में नहीं बैठते?👇

जिम्मेदार कौन: जिम्मेदार अधिकारी भी अपने जिम्मेदारी को नहीं समझ रहे? और जिस कार्यालय में वे बैठते हैं वही का शौचालय ही गंदा है?
नियम क्या है:
1. स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण गाइडलाइन - सार्वजनिक शौचालय दिन में 2 बार साफ होना चाहिए।
2. प्रत्येक मानव का अधिकार है कि कार्यालय में स्वच्छ शौचालय न देना दंडनीय अपराध।

ग्रामीणों की मांग:
जल्द से जल्द तहसील कार्यालय के शौचालय की सफाई हो। और पटवारी समय सीमा में कार्यालय पर बैठे।