कलेक्टर के निर्देश पर नगरीय निकाय एवं पंचायत उप निर्वाचन की तैयारियां शुरू

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

May 9, 2026 - 18:38
कलेक्टर के निर्देश पर नगरीय निकाय एवं पंचायत उप निर्वाचन की तैयारियां शुरू
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ साझा किया उप निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी
CG VARTA -

जगदलपुर, 9 मई 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए उप-निर्वाचन की घोषणा के साथ ही प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जहाँ उन्हें आगामी अप निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

        बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ निर्वाचन कार्यक्रम की समय-सारणी साझा की। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, 11 मई को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 18 मई तक चलेगी। मतदान 1 जून को निर्धारित किया गया है, जिसके पश्चात 4 जून को मतगणना के साथ परिणामों की घोषणा की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावी हो गई है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तिवारी ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन करने की अपील की।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।