AAP नेता रेप केस में गिरफ्तार, बीजापुर पुलिस की कार्रवाई

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

May 17, 2026 - 12:57
AAP नेता रेप केस में गिरफ्तार, बीजापुर पुलिस की कार्रवाई
CG VARTA -

17 मई 2026, बीजापुर। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता एवं जिलाध्यक्ष सतीश मंडावी को गिरफ्तार किया है, जिसने न सिर्फ वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने युवती को अपने हवस का शिकार बनाया था बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी सतीश मंडावी ने उसे वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने अटल आवास स्थित अपने आवास पर बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं इस घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद पीड़िता सखी सेंटर पहुंची और अपने साथ हुई आपबीती बया की। इसके बाद उसने सखी सेंटर के माध्यम से थाना कोतवाली पहुंचकर आरोपी सतीश माड़वी के खिलाफ जबरन दुष्कर्म करने के सबंध में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर थाना कोतवाली बीजापुर ने आरोपी सतीश माड़वी के खिलाफ धारा 64(1), 64(2)(f), 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।