VIP रोड स्विमिंग पूल हादसा: पानी में डूबने से पुलिस जवान की मौत

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

May 17, 2026 - 12:59
VIP रोड स्विमिंग पूल हादसा: पानी में डूबने से पुलिस जवान की मौत
CG VARTA -

17 मई 2026, रायपुर: राजधानी रायपुर के VIP रोड स्थित एक निजी कैफे और फार्म हाउस में स्विमिंग पूल हादसे में पुलिस जवान की मौत हो गई। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस जवान रमाकांत सिंह फार्म हाउस में मौजूद था, जहां वह स्विमिंग पूल में नहाने के लिए उतरा था।

       इसी दौरान वह अचानक पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी।

     घटना की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक जवान रमाकांत सिंह माना क्षेत्र में पदस्थ था।

       उसकी मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि स्विमिंग पूल में डूबने की यह घटना कैसे हुई और क्या इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या अन्य कारण शामिल हैं।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।