जगदलपुर महारानी अस्पताल के सामने बस्तर जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट असोसिएशन ने किया धरना प्रदर्शन !
रिपोर्ट –जय शंकर पांडे
20 मई 2026, जगदलपुर। बस्तर जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (BCDA) द्वारा महारानी अस्पताल के सामने एक दिवसीय सांकेतिक बंद और धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

धरना प्रदर्शन के दौरान केमिस्ट्स ने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री, बड़ी कंपनियों द्वारा भारी छूट और नकली दवाओं का बढ़ता कारोबार दवा व्यापार के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने इन गतिविधियों पर रोक लगाने और दवा व्यवसाय को सुरक्षित एवं व्यवस्थित करने की मांग की।
इस आंदोलन को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) का भी समर्थन मिला, जिससे केमिस्ट्स के मुद्दों को और मजबूती मिली।

हालांकि बंद के दौरान आम मरीजों को असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराई गई, जिससे इमरजेंसी मरीजों को राहत मिल सके।
केमिस्ट एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।