प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा , मॉडल उत्तर जारी, 30 मई तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

May 21, 2026 - 22:18
प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा , मॉडल उत्तर जारी, 30 मई तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
CG VARTA -

जगदलपुर, 21 मई 2026/ प्रयास आवासीय विद्यालयों के आगामी सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नवमी की प्राक्चयन परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। आदिवासी विकास विभाग द्वारा परीक्षा के मॉडल उत्तर (मॉडल आंसर-की) आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी और उनके अभिभावक विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर जाकर इन मॉडल उत्तरों का अवलोकन कर सकते हैं। यदि किसी भी छात्र या अभिभावक को जारी किए गए उत्तरों पर कोई आपत्ति या संदेह है, तो वे आगामी 30 मई 2026 की रात्रि 12 बजे तक पोर्टल के माध्यम से अपनी दावा-आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। नियत समय सीमा समाप्त होने के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने उत्तरों का मिलान कर लें।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।