सखी निवास और शक्ति सदन में भर्ती के लिए पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

May 25, 2026 - 20:48
सखी निवास और शक्ति सदन में भर्ती के लिए पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी
CG VARTA -

जगदलपुर, 25 मई 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'मिशन शक्ति' योजना के तहत सखी निवास और शक्ति सदन में रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए पात्र और अपात्र आवेदकों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।

इससे पहले विभाग द्वारा 15 अप्रैल को बस्तर जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों की शुरुआती सूची जारी की गई थी और इस पर 29 अप्रैल तक दावे और आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। अब उन सभी आवेदनों की जांच और निपटारे के बाद अंतिम सूची तैयार कर ली गई है।

         भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस सूची को बस्तर जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा उक्त सूची अवलोकन हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कर दी गई है।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।