आम पेड़ से गिरकर ग्रामीण युवक की दर्दनाक मौत

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

May 28, 2026 - 16:13
आम पेड़ से गिरकर ग्रामीण युवक की दर्दनाक मौत
CG VARTA -

28 मई 2026, धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। ग्राम भरदा में आम तोड़ने पेड़ पर चढ़े एक ग्रामीण की नीचे गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार ग्राम भरदा निवासी विमलाल साहू अपने पुत्र के साथ आम तोड़ने बगीचे गए हुए थे। बताया जा रहा है कि विमलाल साहू आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे नीचे जमीन पर गिर पड़े।

पेड़ से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर मगरलोड पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।