संडे ऑन साइकिल अभियान का विशेष आयोजन रविवार 07 जून को, लालबाग मैदान से सुबह सात बजे होगा प्रारंभ

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Jun 6, 2026 - 12:00
संडे ऑन साइकिल अभियान का विशेष आयोजन रविवार 07 जून को, लालबाग मैदान से सुबह सात बजे होगा प्रारंभ
CG VARTA -

जगदलपुर 06 जून 2026/ "फिट इंडिया मूवमेंट" के अंतर्गत विश्व सायकल दिवस 2026 के अवसर पर "संडे ऑन साइकिल" अभियान का विशेष आयोजन रविवार 07 जून 2026 को किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आम जन में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करना है।

जगदलपुर में संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन 07 जून को प्रातः 7 बजे लालबाग मैदान से प्रारम्भ होकर, कोतवाली चौक, चांदनी चौक, संजय मार्केट चौक, मां दंतेश्वरी मंदिर, दामोदर पेट्रोल पंप, दलपत सागर, समुंद चौक (हॉटल ग्रैंड शिल्पि रोड),पंच चौक, सर्किट हाउस रोड होते हुए लालबाग में समाप्त होगा।

नगर के नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता के लिए http://fitindia.gov.in/worldbicycle-day पोर्टल में पंजीयन करने भी कहा गया है।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।