धर्माऊर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, विधायक विनायक गोयल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jun 16, 2026 - 14:03
धर्माऊर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, विधायक विनायक गोयल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत
CG VARTA -

16 जून 2026, जगदलपुर। तोकापाल विकासखंड के ग्राम पंचायत धर्माऊर में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर चित्रकोट विधायक विनायक गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

      कार्यक्रम के दौरान विधायक विनायक गोयल ने नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर एवं पुष्प अर्पित कर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।

         विधायक गोयल ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। राज्य सरकार प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और उनकी शिक्षा में सहयोग करने की अपील की।

       शाला प्रवेश उत्सव के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विधायक ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।