एकलव्य आदर्श विद्यालय गढ़िया में कक्षा 11 वीं में प्रवेश हेतु 20 जून तक आवेदन आमंत्रित

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Jun 17, 2026 - 13:24
Jun 17, 2026 - 13:41
एकलव्य आदर्श विद्यालय गढ़िया में कक्षा 11 वीं में प्रवेश हेतु  20 जून तक आवेदन आमंत्रित
CG VARTA -

जगदलपुर, 17 जून 2026/ जिले के लोहंडीगुड़ा विकासखंड अंतर्गत गढ़िया में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत कक्षा 11 वीं कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के रिक्त कुल 32 सीटों पर लैटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश लेने के इच्छुक केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्राओं से आगामी 20 जून तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।    

प्रवेश प्रक्रिया कक्षा 10 वीं में प्राप्तांक के आधार पर मेरिट सूची के अनुसार की जाएगी। आवेदन पत्र के साथ अनुसूचित जनजाति वर्ग के जाति प्रमाण पत्र, कक्षा 10 वीं की अंकसूची, निवास प्रमाणपत्र एवं आधार कार्ड की स्वप्रमाणित छायाप्रति सहित एक रंगीन नवीन पासपोर्ट फोटो जमा करना होगा।    

     इच्छुक अभ्यर्थी विद्यालय में कार्यालयीन अवधि के दौरान आवेदन पत्र प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा कर सकते हैं ।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।