बड़े चकवा में 'मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल' के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित!
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
19 जून 2026, जगदलपुर/ बस्तर जिला के ग्राम पंचायत बड़े चकवा में 'मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल' के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल जनसंपर्क एवं विधानसभा प्रवास कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण भाई-बहनों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशल-क्षेम और केंद्र सरकार की जनहितैषी व कल्याणकारी योजनाओं की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किए हैं। हमारा दृढ़ संकल्प है कि इन सभी लाभकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और बस्तर का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
इस महत्वपूर्ण जनसंपर्क अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।