तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, विधायक किरण सिंह देव ने पीएम मोदी के 12 वर्षों के नेतृत्व को बताया ऐतिहासिक

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jun 20, 2026 - 12:47
तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, विधायक किरण सिंह देव ने पीएम मोदी के 12 वर्षों के नेतृत्व को बताया ऐतिहासिक
CG VARTA -

20 जून 2026, जगदलपुर/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा जगदलपुर शहर के ऐतिहासिक सिरहासार चौक में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुक्रवार की शाम को प्रदर्शनी का शुभारंभ जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने फोटो प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के कार्यकाल में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन सहित प्रगति एवं उपलब्धि पर केंद्रित छायाचित्र का बारीकी से अवलोकन किया।

           कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री किरण सिंह देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने निरंतर देश सेवा करते हुए राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और विश्व स्तर पर भारत की पहचान मजबूत हुई है।

         विधायक श्री किरण देव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं समाज के सभी वर्गों के लिए समान रूप से संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, सौर ऊर्जा सहित अनेक योजनाओं से आमजन को लाभ मिल रहा है।उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने स्वयं ‘हर घर सूर्य योजना’ का लाभ लिया है। सोलर पैनल लगाने के बाद बिजली खर्च में काफी कमी आई है। उन्होंने आम नागरिकों से भी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

          विधायक श्री देव ने कहा कि देश में बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहा है। सड़कों का विस्तार, रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण और मेट्रो सुविधाओं का विस्तार इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित देश नक्सलवाद से मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और आर्थिक क्षेत्र में भी भारत तेजी से प्रगति कर रहा है।

          विधायक श्री किरण देव ने जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी आम नागरिकों को सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देने का बेहतर माध्यम है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण श्री वेद प्रकाश पांडेय, श्री रजनीश पाणिग्रही, श्री आनंद झा, श्री योगेंद्र पांडे, श्री प्रकाश झा, श्री अविनाश, श्री रिंकू शर्मा और अन्य पार्टी पदाधिकारी सहित जनसंपर्क विभाग के उप संचालक श्री कमल कुमार बघेल, श्री चंद्र शेखर कश्यप, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।