रायपुर जिला न्यायालय में फर्जी वकील पकड़ा गया

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jun 21, 2026 - 09:59
रायपुर जिला न्यायालय में फर्जी वकील पकड़ा गया
CG VARTA -

21 जून 2026, रायपुर/ रायपुर जिला न्यायालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब वकीलों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को फर्जी वकील के रूप में पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी अपना नाम कभी हरीश डहरिया तो कभी मनीष कुर्रे बता रहा था।

जानकारी के अनुसार आरोपी के पास से 4-5 फर्जी आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र भी बरामद किए गए हैं। मामला तब सामने आया जब एक क्लाइंट ने उसका काम नहीं होने पर न्यायालय परिसर में हंगामा किया, जिसके बाद वकीलों को उस पर शक हुआ।

रायपुर जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने पूछताछ के दौरान आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस फर्जीवाड़े से जुड़े गैंग के 5 अन्य सदस्य फरार बताए जा रहे हैं।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।