टास्क फोर्स के निर्देशानुसार कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई सहित जन जागरूकता अभियान

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jun 23, 2026 - 20:20
टास्क फोर्स के निर्देशानुसार कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई सहित जन जागरूकता अभियान
CG VARTA -

जगदलपुर 23 जून 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री शलभ कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स द्वारा दिए गए निर्देश के परिपालन में सयुंक्त अभियान के तहत अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग के मार्गदर्शन में मंगलवार को उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शुशन्ता लकड़ा के नेतृत्व में अंतराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में 22 जून से 26 जून 2026 तक जंनजागरूकता अभियान चलाये जाने व कोटपा एक्ट संबँधी चालानी कार्यवाही के साथ साथ पशु क्रूरता के संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 के तहत आम नागरिकों को जागरूक कर बताया गया।

 इस दौरान बतख-मुर्गे को बाँधकर उल्टा लटकाकर क्रूरतापूर्वक नहीं लेजाने की जगह टोकरी अथवा झोले मे रखकर लेजाने के बारे में अवगत कराया गया। वहीं ऐसा करते पाए जाने पर 05 हजार रुपए जुर्माना व 05 साल तक का सजा का प्रावधान संबंधी समझाईश दी गई।

 साथ ही कोटपा अधिनियम के उल्लंघन पर धारा 4 के तहत कुल 18 लोगों के विरुद्ध चालान किया गया व सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान का सेवन करते पाए गए दो व्यक्तियों के विरुद्ध कोटपा अधिनियम की धारा 6(ठ) के तहत चालानी कार्यवाही की गई और कुल 20 व्यक्तियों से 3300 रुपये की राजस्व वसूली की गई। उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली के अमले सहित पुलिस एवं आबकारी विभाग, उद्योग, वन विभाग, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा उपस्थित होकर नशामुक्ति के संबंध में भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।