कमिश्नर लेंगे संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक 24 दिसम्बर को

Dec 3, 2025 - 22:00
कमिश्नर लेंगे संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक 24 दिसम्बर को
CG VARTA -

जगदलपुर, 03 दिसम्बर 2025/ आयुक्त बस्तर श्री डोमन सिंह की अध्यक्षता में 24 दिसम्बर 2025 को दोपहर 12 बजे आयुक्त कार्यालय के शक्ति सभाकक्ष में संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक रखी गई है।

      संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान कमिश्नर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यकर्ता, सहायिका के रिक्त-भरे पदों की जानकारी, पीएम जनमन योजना अंतर्गत स्वीकृत आंगनबाड़ी भवन के प्रगति की समीक्षा, टीएचआर योजना की प्रगति की समीक्षा,आंगनबाड़ी केन्द्रो में दरी, बर्तन, विद्युत की उपलब्धता, मोतियाबिंद से पीड़ितों का आपरेशन और कृत्रिम अंग प्रदाय की जानकारी के संबंध में भी चर्चा करेंगे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।