बरसात के पहले स्वयंसेवक पहुंचे लिटीगुड़ा साफ-सफाई कर ग्रामीणों को दी मौसमी बीमारियों से बचाव की समझाइश

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jun 26, 2026 - 12:52
बरसात के पहले स्वयंसेवक पहुंचे लिटीगुड़ा  साफ-सफाई कर ग्रामीणों को दी मौसमी बीमारियों से बचाव की समझाइश
रासेयो करीतगांव ने छेड़ा स्वच्छ एवं स्वस्थ बस्तर अभियान
CG VARTA -

26 जून 2026, जगदलपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करीतगांव बकावंड के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने गुरुवार को कलेक्टर के नेतृत्व में स्वच्छ एवं स्वस्थ बस्तर अभियान शुरू किया। गुरुवार को इकाई द्वारा 10 सप्ताह–10 बजे–10 मिनट विशेष जनस्वास्थ्य अभियान आयोजित किया गया।

कलेक्टर बस्तर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार जिले में संचालित स्वच्छ एवं स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत मौसमी एवं संक्रामक बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, रोकथाम एवं नियंत्रण पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने अपनी गतिविधि प्रारंभ कर दिया है।

हर गुरुवार 25 जून से सुबह10 बजे 10 सप्ताह 10 मिनट तक जलभराव, कूलर, टंकियों, गमलों, टायरों एवं अन्य जल संग्रहण स्थलों की सफाई एवं पानी की निकासी सुनिश्चित किया गया।

 इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छ वातावरण, जलजनित बीमारियों तथा मलेरिया जैसी समस्याओं की रोकथाम हेतु जनभागीदारी बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने ग्राम कोहकापाल लिटिगुड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचकर लोगों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने जगह-जगह गड्ढों में जमा पानी को पाटने का कार्य किया तथा पानी से अवरुद्ध नालियों को साफ कर जल निकासी सुनिश्चित की। साथ ही ग्रामीणों को समझाइश दी गई कि वर्षा का पानी अनावश्यक रूप से जमा न होने दें तथा यदि कहीं पानी जमा हो जाए तो उसमें मिट्टी तेल, इंजन ऑयल अथवा अन्य उपयुक्त तेल का सीमित छिड़काव कर मच्छरों एवं मलेरिया के लार्वा के पनपने की संभावना को कम किया जा सकता है।

इस अभियान के मार्गदर्शन में संस्था प्रमुख प्राचार्य मोनिता पानिग्राही का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम अधिकारी राहुल सिंह ठाकुर, सहायक कार्यक्रम अधिकारी वाणी हुमने, लोकेश्वर निषाद एवं इंद्रजीत साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अभियान में विद्यालय के स्वयंसेवक महेंद्र नाग, त्रिनाथ कश्यप, अभिराम कश्यप एवं निर्मल भारती सहित अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई तथा स्वयंसेवको ने घर-घर जाकर स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी संदेश पहुँचाया। ग्रामीणों ने इस अभियान की और उनकी गतिविधियों के कार्यों की भरपूर सराहना की और पूर्ण रूप से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का सहयोग करने का आश्वासन दिया।

विद्यालय परिवार ने इस अभियान को जनसहभागिता के माध्यम से स्वस्थ, स्वच्छ एवं जागरूक बस्तर निर्माण की दिशा में एक सार्थक प्रयास बताया।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।