ग्राम पंचायत करमरी में अस्थि रोग निवारण शिविर का सफल आयोजन

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jun 26, 2026 - 17:04
ग्राम पंचायत करमरी में अस्थि रोग निवारण शिविर का सफल आयोजन
CG VARTA -

26 जून 2026, बस्तर/ एस.बी.आई. फाउंडेशन के सहयोग से एवं परिवर्तन समाज विकास समिति द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट के तत्वावधान में ग्राम पंचायत करमरी, जिला बस्तर में निःशुल्क अस्थि रोग निवारण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।        शिविर के दौरान कुल 153 ग्रामीणों ने स्वास्थ जांच एवं परामर्श का लाभ प्राप्त किया। इनमें से 73 हितग्राहियों को विशेष लैब जांच भी की गई।

शिविर में अस्थि एवं जोड़ संबंधी समस्याओं से पीड़ित ग्रामीणों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इस दौरान कमर दर्द, घुटने का दर्द, गठिया, सर्वाइकल एवं अन्य हड्डी संबंधी रोगों की जांच कर उचित उपचार की सलाह दी गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को हड्डियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित व्यायाम, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, कैल्शियम एवं विटामिन-डी युक्त भोजन के सेवन तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई। ग्रामीणों ने इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा की सराहना करते हुए आयोजकों एवं चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

       इस दौरान सरपंच मिलन बघेल, उपसरपंच रामेश्वर दीवान, सचिव पीला नाथ मौर्य, पंच फूल चंद मौर्य , रोजगार सहायक गजेंद्र मौर्य, मितानिन फूलमती सेठिया, देवकी मौर्य, कमला बघेल, खिरमानी कश्यप, उमा बघेल जिला समन्वयक सूरज पटनायक, एम. डी. डॉक्टर परवेश मिश्रा ( ऑर्थो स्पेशलिस्ट) एम.बी.बी. एस. नूर आलम , डॉक्टर सामेल कुमार नाग, फार्मासिस्ट रविन्द्र पोयाम, लैब टेक्नीशियन पल्लवी पांडे, स्टाफ नर्स सनबारी बघेल, पायलट अशोक बघेल साथ ही सी.एच.ओ. सीमा खरे की उपस्थिति रही।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।