खंड शिक्षा अधिकारी बकावंड द्वारा प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला बीजागुड़ा एवं छोटे देवड़ा स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया !
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
30 जून 2026, बकावंड / खंड शिक्षा अधिकारी बकावंड द्वारा माध्यमिक शाला बीजागुड़ा, माध्यमिक शाला छोटे देवा, प्राथमिक शाला बीजागुड़ा एवं प्राथमिक शाला छोटे देवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान माध्यमिक शाला बीजागुड़ा में एक शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। शेष सभी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियाँ संतोषजनक रूप से संचालित होती हुई पाई गईं।

माध्यमिक शाला बीजागुड़ा में विद्यार्थियों के साथ प्रार्थना सभा में सम्मिलित होकर उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संबंध में आवश्यक समझाइश एवं प्रेरणा दी गई। साथ ही सभी शिक्षकों को शासन एवं विभाग द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।