स्कूलों में मंत्रोच्चार पर किसी को बाध्य नहीं किया जा सकता, हाईकोर्ट ने की याचिका खारिज

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 4, 2026 - 13:58
स्कूलों में मंत्रोच्चार पर किसी को बाध्य नहीं किया जा सकता, हाईकोर्ट ने की याचिका खारिज
CG VARTA -

4 जुलाई 2026, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य के स्कूलों में मंत्रोच्चार कराए जाने के खिलाफ दायर याचिका को सुनवाई के बाद खारिज कर दिया है। हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट किया कि किसी भी छात्र या व्यक्ति को मंत्रोच्चार के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।

यदि भविष्य में किसी प्रकार का दबाव या बाध्यता सामने आती है, तो याचिकाकर्ता साक्ष्य के साथ दोबारा याचिका दायर करने के लिए स्वतंत्र होंगे। यह मामला राज्य सरकार द्वारा स्कूलों में मंत्रोच्चार शुरू करने से संबंधित एक पत्र जारी किए जाने के बाद सामने आया था।

 इस आदेश को चुनौती देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल सलीम रिजवी सहित अन्य याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।