हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया सोलर पैनल, दो कर्मचारियों की मौके पर मौत

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 5, 2026 - 09:21
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया सोलर पैनल, दो कर्मचारियों की मौके पर मौत
CG VARTA -

5 जुलाई 2026, रायपुर / राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो सोलर पैनल कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुकरीपारा स्थित सर्वोदय स्कूल के पास सोलर पैनल असेंबल करने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान सोलर पैनल 11 केवी (11,000 वोल्ट) की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। संपर्क में आते ही पैनल में तेज करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आने से दोनों कर्मचारियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।