स्वामी आत्मानन्द शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय जामावाडा में विधिक साक्षरता शिविरआयोजित"

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 7, 2026 - 20:23
स्वामी आत्मानन्द शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय जामावाडा में विधिक साक्षरता शिविरआयोजित"
CG VARTA -

पलान ऑफ एक्शन के अनुपालन में माननीय श्री गोविन्द नारायण जांगड़े, प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जगदलपुर के निर्देशनुसार

जगदलपुर,दिनांक 07 जुलाई, 2026 को स्वामी आत्मानन्द शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय जामावाडा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग और प्राचार्य श्री प्रकाशचन्द्र रथ के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय कु० अंकिता कश्यप, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदलपुर के द्वारा स्वामी आत्मानन्द शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय के प्रचार्य एवं शिक्षकगणों एवं छात्र-छात्राओं के माध्यम से पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। और माननीय कु० अंकिता कश्यप, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदलपुर द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं को कानूनी सहायता सलाह एवं बाल अपराध, बाल मजदुरी, शिक्षा का अधिकार मौलिक अधिकारों से संबधित विस्तारपूर्वक जानककारी दी गई।

और उपस्थित छात्राओं को यह भी बताई कि किस प्रकार विधिक सेवाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगो को निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्वामी आत्मानन्द स्कूल के सभी शिक्षकगणों एवं कर्मचारीगण व छात्र-छात्राएं और पैरालीगल वालिंटियर्स उपस्थित थे ।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।