बारिश के बाद खेत धंसा, 20 फीट चौड़ा और 30 फीट गहरा गड्ढा बना, गांव में दहशत

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 7, 2026 - 22:24
बारिश के बाद खेत धंसा, 20 फीट चौड़ा और 30 फीट गहरा गड्ढा बना, गांव में दहशत
CG VARTA -

7 जुलाई 2026, बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में लगातार 24 घंटे तक हुई बारिश के बाद गुरुर ब्लॉक के ग्राम भानपुरी में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक किसान के खेत की जमीन अचानक धंस गई, जिससे खेत में करीब 20 फीट चौड़ा और 30 फीट से ज्यादा गहरा विशाल गड्ढा बन गया है।

 घटना के बाद पूरे गांव में चिंता और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब किसान अपने खेत पहुंचे तो वहां जमीन धंसी हुई दिखाई दी। शुरुआत में गड्ढे की गहराई करीब 10 फीट थी, लेकिन लगातार

बारिश का पानी भरने और मिट्टी खिसकने के कारण यह धीरे-धीरे बढ़ता गया। शाम तक गड्ढे की गहराई करीब 30 फीट से अधिक हो गई, जबकि इसकी चौड़ाई लगभग 20 फीट तक पहुंच गई।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।