वरिष्ठ पत्रकार एवं अनुभवी चेहरे को बड़ी जिम्मेदारी, श्याम दीवान बने न्यू छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट फाउंडेशन (आईएफडब्ल्यूजे) के प्रदेश सचिव
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
9 जुलाई 2026, जगदलपुर। वरिष्ठ पत्रकार श्री श्याम दीवान को न्यू छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट फाउंडेशन (आईएफडब्ल्यूजे) का प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर पत्रकार जगत, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर सभी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
श्री श्याम दीवान लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनसरोकार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के कारण वे पत्रकारों और समाज के बीच एक सम्मानित पहचान रखते हैं।
शुभचिंतकों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सचिव के रूप में दीवान के अनुभव, नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। साथ ही पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा समाजहित में सकारात्मक कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।