ऑयल पाम के साथ मूंगफली की अंतरवर्तीय खेती बनी अतिरिक्त आय का जरिया

बीजापुर के किसान श्री पोटाम गणेश ने 2.20 हेक्टेयर में अपनाई उन्नत खेती, मूंगफली से हुई ₹70 हजार की शुद्ध आय

Jul 10, 2026 - 19:37
ऑयल पाम के साथ मूंगफली की अंतरवर्तीय खेती बनी अतिरिक्त आय का जरिया
CG VARTA -

बीजापुर 10 जुलाई 2026- राष्ट्रीय मिशन ऑन एडिबल ऑयल- ऑयल पाम योजना के तहत बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड के ग्राम कचनूर निवासी किसान श्री पोटाम गणेश ने ऑयल पाम की खेती के साथ अंतरवर्तीय फसल के रूप में मूंगफली की खेती कर अतिरिक्त आय अर्जित कर अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

 गणेश ने अपनी 2.20 हेक्टेयर भूमि में ऑयल पाम पौधों का रोपण किया। पौधों के प्रारंभिक वर्षों में खाली भूमि का बेहतर उपयोग करते हुए उन्होंने मूंगफली की अंतरवर्तीय खेती अपनाई। इससे उन्हें 1 लाख रुपये का उत्पादन मूल्य प्राप्त हुआ, जबकि खेती पर लगभग 30 हजार रुपये का व्यय आया। इस प्रकार उन्हें 70 हजार रुपये की शुद्ध आय हुई।

किसान ने बताया कि ऑयल पाम के पौधों के पूर्ण विकसित होने तक अंतरवर्तीय फसलों की खेती से नियमित आय प्राप्त होती है, जिससे खेती की लागत निकालने में सहायता मिलती है। उन्होंने अन्य किसानों से भी ऑयल पाम के साथ अंतरवर्तीय फसलों को अपनाने की अपील की।

उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय मिशन ऑन एडिबल ऑयल- ऑयल पाम योजना के माध्यम से किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। यह योजना किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ तिलहन उत्पादन को प्रोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।