महतारी वंदन योजना बनी मातृत्व का सहारा, बुधरी माड़वी के जीवन में आई खुशहाली

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 16, 2026 - 20:06
महतारी वंदन योजना बनी मातृत्व का सहारा, बुधरी माड़वी के जीवन में आई खुशहाली
CG VARTA -

बीजापुर, 16 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ-साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को भी सशक्त बना रही है। विकासखंड कुटरू के सेक्टर कुटरू अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र ताड़मेर की हितग्राही श्रीमती बुधरी माड़वी इस योजना से लाभान्वित होकर अपने परिवार के बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ा रही हैं।

26 वर्षीय बुधरी माड़वी बताती हैं कि गर्भावस्था के दौरान आर्थिक तंगी के कारण पौष्टिक आहार, दवाइयों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था करना उनके लिए कठिन था। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह मिलने वाली ₹1000 की आर्थिक सहायता उनके लिए बड़ी राहत साबित हुई।

बुधरी माड़वी कहती हैं, "गर्भावस्था के दौरान से अब तक मुझे दूध, फल, हरी सब्जियां और दवाइयां लेने में कोई परेशानी नहीं हुई। बच्चे के जन्म के बाद उसके कपड़े, देखभाल और अन्य जरूरी सामान की व्यवस्था भी इसी राशि से हो जाती है। हर महीने मिलने वाले 1000 रुपये से घर के खर्च में भी काफी मदद मिलती है। इस योजना ने मुझे आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है और मैं बहुत खुश हूँ।"

योजना के नियमित लाभ से बुधरी माड़वी को समय पर पौष्टिक आहार और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकीं, जिससे आज माँ और शिशु दोनों स्वस्थ हैं। महतारी वंदन योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, बल्कि मातृत्व को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार भी दे रही है।

राज्य शासन की यह जनकल्याणकारी योजना प्रदेश की हजारों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।