विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के प्रयासों से ग्राम पंचायत उलनार में विवादित दफन की प्रक्रिया रुकी

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 17, 2026 - 20:52
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के प्रयासों से ग्राम पंचायत उलनार में विवादित दफन की प्रक्रिया रुकी
CG VARTA -

17 जुलाई 2026 जगदलपुर / विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, जिला बस्तर के कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत उलनार में एक विवादित दफन (कफ़न-दफ़न) के मामले में उपस्थित होकर प्रशासन एवं ग्रामवासियों के साथ समन्वय स्थापित किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिन व्यक्तियों का पूर्व में हिंदू धर्म से धर्मांतरण होकर ईसाई समुदाय में शामिल होना बताया गया, उनके पार्थिव शरीर का दफन ग्राम में किए जाने की तैयारी की जा रही थी। इस विषय पर ग्रामवासियों द्वारा आपत्ति व्यक्त किए जाने के बाद विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे।

इस दौरान जिला मंत्री नवीन देवांगन ने पुलिस प्रशासन ग्रामवासी और बजरंग दल की टोली से निरंतर समन्वय बना कर रखा और मार्ग दर्शन किया जिसमें विभाग संयोजक शिखंदर कश्यप , जिला संयोजक विष्णु ठाकुर ,तथा ग्राम सरपंच मधु सुदन नेताम की उपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की गई। प्रशासन एवं ग्रामीणों के सहयोग से संबंधित स्थल पर दफन की प्रक्रिया नहीं होने दी गई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं ग्राम के हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से सरपंच मधुसूदन नेताम , उपसरपंच देवधन कश्यप , जिला मंत्री नवीन देवांगन , विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप , जिला संयोजक विष्णु ठाकुर , जिला सहसंयोजक खीरेंद्र वैष्णव ,जिला धर्म प्रसार प्रमुख देवेंद्र कश्यपजी जिला सत्संग प्रमुख तुलसी राम बघेल , ग्राम पटेल कौड़ी राम पटेल , ग्राम पुजारी लिंगों राम , योगेंद्र , प्रभात कश्यप , कोमाराम भारती , ग्राम सभा अध्यक्ष कृष्ण भारती , जंगल अध्यक्ष श्यामदास बघेल , एवं बजरंग दल उलनार उपखंड के समस्त कार्यकारिणी एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे साथ ही बजरंगी अनिल राजपूत,अंशु नाग , सूरज पटनायक सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने कहा कि संगठन सामाजिक समरसता, विधिसम्मत प्रक्रिया तथा स्थानीय जनभावनाओं के सम्मान के साथ कार्य करता रहेगा।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।