बेलनार में बना पहला पक्का प्राथमिक शाला भवन, अब बच्चों को मिलेगी बेहतर सुविधाओं के साथ शिक्षा

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 21, 2026 - 19:49
बेलनार में बना पहला पक्का प्राथमिक शाला भवन, अब बच्चों को मिलेगी बेहतर सुविधाओं के साथ शिक्षा
CG VARTA -

बीजापुर 21 जुलाई 2026- ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, बीजापुर द्वारा विकासखंड भैरमगढ़ के ग्राम पंचायत बेलनार में नवीन प्राथमिक शाला भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इंद्रावती नदी के समीप स्थित यह गांव ग्राम पंचायत मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। लंबे समय तक विद्यालय भवन के अभाव में यहां के बच्चों को कच्ची पाठशाला एवं अस्थायी शेड के नीचे पढ़ाई करनी पड़ती थी, जिससे उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

शिक्षा विभाग (डी.पी.आई.) के अंतर्गत नवीन प्राथमिक शाला भवन, बेलनार (भैरमगढ़) की स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिसका निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। अब बच्चों को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं पक्के भवन में अध्ययन की सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

यह बेलनार क्षेत्र का पहला स्थायी पक्का विद्यालय भवन है। विद्यालय के निर्माण से विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास को नई दिशा मिलेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होने से उनकी नियमित उपस्थिति और सीखने की क्षमता में भी सकारात्मक वृद्धि होगी।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।