जगदलपुर सेंट्रल जेल में हुई शादी, सजा काट रहा एक कैदी बना दूल्हा।

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 24, 2026 - 19:44
जगदलपुर सेंट्रल जेल में हुई शादी, सजा काट रहा एक कैदी बना दूल्हा।
CG VARTA -

24 जुलाई 2026,जगदलपुर। जगदलपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां केंद्रीय जेल में सजा काट रहा एक कैदी दूल्हा बन गया है। जिस युवती के परिजनों ने उसे 376 के मामले में अंदर करवाया था अब वह उससे ही शादी करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, राजूर गांव निवासी सुरेश सेठिया और मनमती कश्यप एक-दूसरे से प्यार करते थे। हालांकि, दोनों के अलग-अलग जातियों से होने के कारण युवती के परिजन इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे।

 विरोध इस हद तक बढ़ा कि लड़की के घरवालों ने सुरेश के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने मामले में धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर सुरेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक के जेल जाने के बाद कहानी में एक मया मोड़ आया। अपने प्यार को सलाखों के पीछे देख युवती चुप नहीं बैठी और उसने खुद अदालत का रुख किया।

 

उसने कोर्ट को बताया कि दोनों अपनी मर्जी से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते हैं। युवती की बात सुनने के बाद अदालत ने पुलिस और जेल प्रशासन को दोनों की शादी कराने के निर्देश दिए। आदेश मिलते ही जेल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दीं। जेल परिसर में पहली बार शादी का मंडप सजा। दोनों ने सलाखों के बीच सात फेरे लिए और कानून की निगरानी में दो प्रेमी जीवनभर के बंधन में बंध गए। यह शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि यह भी दिखाती है कि जब सच सामने आता है तो कानून भी न्याय के साथ संवेदनशीलता का रास्ता अपनाता है।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।