पानी में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
CG VARTA -
बीजापुर 25 जुलाई 2026- कलेक्टर विश्वदीप द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा प्रबंधन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।
जिसके अंतर्गत नदी में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में मृतक सुकलाल मज्जी के निकटतम वारिस उनके पिता श्री सोमा मज्जी निवासी ग्राम गोंडनुगूर तहसील भोपालपटनम को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है।
स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए है।
संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305
छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।