मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान ,बीएलओ ने आईजी सहित कलेक्टर एवं एसपी को गणना पत्रक प्रदान कर किया दस्तावेज संकलित–

Nov 8, 2025 - 19:12
Nov 9, 2025 - 14:05
मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान ,बीएलओ ने आईजी सहित कलेक्टर एवं एसपी को गणना पत्रक प्रदान कर किया दस्तावेज संकलित–
CG VARTA -

जगदलपुर, 08 नवम्बर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्तमान में चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को बूथ लेबल आफिसर्स द्वारा आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी सहित कलेक्टर श्री हरिस एस और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा को शासकीय आवास में जाकर गणना पत्रक प्रदान किया।

 

साथ ही उक्त तीनों उच्चाधिकारियों से गणना पत्रक प्रतिपूरित करने के उपरांत आवश्यक दस्तावेज के साथ संकलित कर गणना पत्रक प्राप्त किया गया। इस दौरान उक्त तीनों उच्चाधिकारियों द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत गणना पत्रक प्रतिपूरित कर संबंधित बूथ लेबल आफिसर्स के पास जमा करने का आग्रह मतदाताओं से किया गया।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।