लोहंडीगुड़ा के विद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना की परिचयात्मक कक्षा आयोजित

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 25, 2026 - 16:04
लोहंडीगुड़ा के विद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना की परिचयात्मक कक्षा आयोजित
CG VARTA -

25 जुलाई 2026, लोहंडीगुड़ा। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहंडीगुड़ा एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहंडीगुड़ा में स्वयंसेवकों के लिए परिचयात्मक कक्षा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भुवनेश्वर कश्यप, वरिष्ठ स्वयंसेवक, शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगदलपुर ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य, आदर्श वाक्य "मैं नहीं, बल्कि तुम", स्वयंसेवकों के कर्तव्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, नशा मुक्ति, साइबर जागरूकता तथा मतदाता जागरूकता जैसे जनहितकारी अभियानों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर दिलमन यादव ने माय भारत पोर्टल (MY Bharat Portal) के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए पोर्टल पर पंजीकरण, स्वयंसेवी गतिविधियों में भागीदारी तथा युवाओं को मिलने वाले विभिन्न अवसरों की जानकारी साझा की।

वहीं दयमती मंडावी ने राष्ट्रीय सेवा योजना में अनुशासन के महत्व, स्वयंसेवकों के आचरण, नियमित सहभागिता तथा एनएसएस के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित, जिम्मेदार एवं समाज के प्रति समर्पित स्वयंसेवक बनने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में दोनों विद्यालयों के प्राचार्य, दोनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी ईश्वरी कश्यप, उमा देवी सेठिया, रूदना कश्यप, टोफिका नाग, लेमबती बघेल सहित विद्यालय परिवार एवं सैकड़ों की संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक सोच का विकास करना था।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।