भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) जिला बस्तर रायकोट पंचायत में किसान महापंचायत सम्पन्न, किसानों की समस्याओं के निराकरण का लिया गया संकल्प एवं संगठन का विस्तार!

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 26, 2026 - 19:10
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) जिला बस्तर रायकोट पंचायत में किसान महापंचायत सम्पन्न, किसानों की समस्याओं के निराकरण का लिया गया संकल्प एवं संगठन का विस्तार!
CG VARTA -

जगदलपुर, 26 जुलाई 2026 / भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) जिला बस्तर के तोकापाल ब्लॉक अंतर्गत रायकोट पंचायत में किसान महापंचायत का सफल आयोजन किया गया। महापंचायत में किसानों ने खाद, बीज, सिंचाई, खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ गांव एवं पंचायत की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। शिक्षा का भी व्यवस्था के लिए उचित प्रावधान के लिए चिंताकिया गया संगठन ने सभी समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी रूप से आवाज उठाने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम के दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने गांव का भ्रमण कर पुलिया, आंगनवाड़ी, विद्यालय तथा अन्य शासकीय भवनों का निरीक्षण किया तथा उनकी स्थिति से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया, ताकि आवश्यक सुधार एवं निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सकें।

महापंचायत में संगठन विस्तार के अंतर्गत नई जिम्मेदारियों की घोषणा भी की गई। जगन्नाथ देवांगन को संगठन मंत्री तथा रूबेंद्र कश्यप को जिला सचिव, बस्तर का दायित्व सौंपा गया। सभी पदाधिकारियों एवं किसानों ने नवनियुक्त साथियों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संभागीय प्रभारी सोनू कश्पय, जिला अध्यक्ष रमेश गोयल, जिला उपाध्यक्ष मानसिंह नेम, जयंत राम साहू, ग्रामीण जिला अध्यक्ष जगदू राम कश्यप , मंडल अध्यक्ष बबलू बघेल जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह संगठन मंत्री जगन्नाथ देवांगन जिला सचिव रूबेंद्र कश्यप लच्छीन ग्राम के , सुरेन्द्र, उपसरपंच, बामन कश्यप राजेंद्र मंडावी पंडरु देवा कश्यप सका राम मंगलू पंच, मीडिया प्रभारी डमरू कुंजाम ,मीडिया प्रभारी आर के कश्यप जी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने स्पष्ट किया कि किसानों एवं ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन निरंतर संघर्ष करता रहेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर जनआंदोलन भी किया जाएगा।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।