गौ सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत संपूर्ण भारत सहित बस्तर जिला मुख्यालय में भी सवा घंटे तक विजय मंत्र जाप किया गया
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
27 जुलाई 2026, जगदलपुर/ गौ सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत संपूर्ण भारत सहित बस्तर जिला मुख्यालय में भी सवा घंटे तक विजय मंत्र जाप किया गया। तत्पश्चात भजन-कीर्तन के साथ श्री जगन्नाथ मंदिर से जिला कलेक्टर कार्यालय तक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।

आवेदन की प्रति 👆
कार्यक्रम में जिलेभर से सैकड़ों गौ-प्रेमियों एवं सनातन धर्मावलंबियों ने उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पूरे बस्तर जिले के 1,25,027 नागरिकों ने हस्ताक्षर कर इस अभियान को अपना समर्थन प्रदान किया।
उक्त हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए प्रमुख रूप से निम्न मांगें की गईं—
1. गौ माता को राष्ट्रमाता अथवा राज्य माता का संवैधानिक दर्जा प्रदान किया जाए।
2. संपूर्ण भारत में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
यह अभियान गौ संरक्षण, गौ संवर्धन एवं भारतीय संस्कृति के सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण जन-आंदोलन है। बस्तर जिले सहित देशभर से प्राप्त जनसमर्थन यह सिद्ध करता है कि समाज गौ माता के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहा है।