बास्तानार में 'रैंप' योजना के अंतर्गत स्थानीय उद्यमियों ने सीखे डिजिटल मार्केटिंग और ई-कॉमर्स के गुर

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 27, 2026 - 18:00
बास्तानार में 'रैंप' योजना के अंतर्गत स्थानीय उद्यमियों ने सीखे डिजिटल मार्केटिंग और ई-कॉमर्स के गुर
CG VARTA -

जगदलपुर, 27 जुलाई 2026/ केंद्र सरकार की 'रैंप' (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के प्रदर्शन को बढ़ाना और तेज़ करना) योजना के अंतर्गत बस्तर जिले की जनपद पंचायत बास्तानार में व्यवसाय विकास सेवा प्रदाता एवं डिजिटल इंटीग्रेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार तथा राज्य सरकार की उद्यमिता प्रोत्साहन पहल के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन सीएसआईडीसी, रायपुर के बैनर तले चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित कराया गया।

       इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों, स्थानीय उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को डिजिटल तकनीकों, ई-कॉमर्स, ऑनलाइन मार्केटिंग तथा सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़कर उनके व्यवसाय को अधिक प्रतिस्पर्धी और बाजारोन्मुख बनाना था। आयोजन में कुल 40 उद्यमियों तथा स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यवसाय विकास, डिजिटल एवं सोशल मीडिया मार्केटिंग, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के उपयोग, ऑनलाइन भुगतान प्रणाली, वित्तीय प्रबंधन, सरकारी योजनाओं, ऋण सुविधाओं तथा व्यवसाय विस्तार की रणनीतियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों ने विशेष रूप से अपने स्थानीय उत्पादों जैसे अचार, बड़ी, पापड़, मसाले और पारंपरिक छत्तीसगढ़ी खाद्य पदार्थों को डिजिटल माध्यमों से व्यापक बाजार तक पहुँचाने और उनके विपणन हेतु ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के उपयोग में गहरा रुझान दिखाया।

         कार्यक्रम के समापन अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा व्यवसाय की गुणवत्ता, उत्पाद विकास, ब्रांडिंग, पैकेजिंग तथा बाजार विस्तार के महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए प्रतिभागियों को उपलब्ध स्थानीय संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने, डिजिटल माध्यमों से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे अधिक व्यावहारिक तथा डिजिटल-आधारित सत्रों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मास्टर ट्रेनर बीरसिंह चतुर्वेदी, जिला समन्वयक अजय कुमार साहू एवं बीपीएम मनोज का विशेष योगदान रहा। अंत में चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सभी अतिथियों, सहयोगियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।