तुरेनार में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम संपन्न

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 27, 2026 - 22:06
तुरेनार में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम संपन्न
CG VARTA -

जगदलपुर, 27 जुलाई 2026/ प्रकृति के प्रति सम्मान प्रकट करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम तुरेनार में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत विशेष पौधरोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत तुरेनार की सरपंच सुश्री हेमबती कश्यप एवं कृषि विज्ञान केंद्र जगदलपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख डॉ. संतोष नाग द्वारा संयुक्त रूप से नीम का पौधा लगाकर की गई। दोनों मुख्य अतिथियों ने पौधे रोपकर समाज को हरित विकास और पर्यावरण को सहेजने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

         गांव को हरा-भरा और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए प्रगति महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को 10 नीम एवं पपीता के पौधे रोपण हेतु वितरित किए गए। पौध प्राप्त करने के बाद समूह की महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ इनकी नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आश्वासन दिया। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में प्रगति महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती बालमती नागेश, सचिव श्रीमती मायावती बघेल, समूह की अन्य सदस्याएँ, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक श्री धर्मपाल केरकेट्टा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने मिलकर इस अभियान को सफल बनाया।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।