कोटवार पर जमीन हड़पने और कर्तव्य में लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन।

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 5, 2026 - 17:23
कोटवार पर जमीन हड़पने और कर्तव्य में लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन।
CG VARTA -

5 अगस्त 2026, भनपुरी/ बस्तर जिले के ग्राम पंचायत तुरपुरा आश्रित ग्राम पल्लीभाटा के ग्रामीणों ने ग्राम कोटवार पिलाराम कोर्राम पिता सुकुलदास कोर्राम के द्वारा जमीन हड़पने एवं शासकीय कर्तव्यों में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसडीएम  गगन शर्मा से मुलाकात की।

ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर कोटवार को नियमानुसार पद से पदच्युत कार्यवाही कर नवीन कोटवार की मांग की।

 

ग्रामीणों का कहना है कि जांच से वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी जिससे गाँव मे हो रहे शासकीय भूमि मे हेर-फेर पर रोक लगाई जाय और दोषी पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हो।

 SDM शर्मा के द्वारा ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।