भगवान शिव एवं हिंदू धार्मिक मान्यताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने थाना कोतवाली में FIR हेतु आवेदन सौंपा

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 8, 2026 - 20:21
भगवान शिव एवं हिंदू धार्मिक मान्यताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने थाना कोतवाली में FIR हेतु आवेदन सौंपा
CG VARTA -

जगदलपुर, 08 अगस्त 2026/ विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, जिला बस्तर द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर भगवान शिव एवं हिंदू धार्मिक मान्यताओं को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक एवं उपहासपूर्ण पोस्ट तथा टिप्पणी किए जाने के मामले में थाना कोतवाली, जगदलपुर में शिकायत आवेदन प्रस्तुत कर FIR दर्ज करने एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

   शिकायत में उल्लेख किया गया है कि “हंसराज गोयल (HANSRAJ GOYAL)” नामक फेसबुक प्रोफाइल से भगवान शिव के शिवलिंग सहित अन्य देवी-देवताओं की धार्मिक मान्यताओं को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित की गई तथा “अरुण पन्नालाल” नामक यूजर द्वारा उस पोस्ट पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।

 संगठन का कहना है कि इस प्रकार की सामग्री से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत होने की आशंका है तथा सामाजिक एवं धार्मिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उक्त सोशल मीडिया पोस्ट एवं टिप्पणियों की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की लागू धाराओं एवं अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता , जिला मंत्री नवीन देवांगन ,जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, बजरंग दल जिला संयोजक विष्णु ठाकुर, जिला सह मंत्री घनश्याम नाग नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु, नगर सह मंत्री भवानी सिंह चौहान, नगर समरसता प्रमुख सुदेश बघेल, नगर सत्संग प्रमुख सुंदर कश्यप सहित बजरंगी सूरज पटनायक, अनिल राजपूत, सौरभ साहनी, हर्षित मंडावी, रवि वर्मा, शिवा एवं बजरंगी उपस्थित रहे।

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने प्रशासन से सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों में तथ्यों की जांच कर कानून के अनुसार उचित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की है।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।