दलपत सागर के बीच गूंजा हर हर महादेव,सांसद महेश कश्यप की पहल से हजारों शिवभक्तों ने किए भूपालेश्वर महादेव के दर्शन

रिपोर्ट– जय शंकर पांडे

Aug 10, 2026 - 17:54
दलपत सागर के बीच गूंजा हर हर महादेव,सांसद महेश कश्यप की पहल से हजारों शिवभक्तों ने किए भूपालेश्वर महादेव के दर्शन
CG VARTA -

10 अगस्त 2026, जगदलपुर : सावन के द्वितीय सोमवार पर ऐतिहासिक दलपत सागर स्थित प्राचीन भूपालेश्वर महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप की पहल पर सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशेष मोटरबोट सेवा संचालित की गई।

सावन माह के प्रारंभ में श्रद्धालुओं एवं गौ सेवकों की मांग पर सांसद महेश कश्यप ने सावन के प्रत्येक सोमवार को भूपालेश्वर महादेव मंदिर तक श्रद्धालुओं के लिए मोटरबोट सेवा उपलब्ध कराने की पहल की थी। प्रथम सोमवार के बाद द्वितीय सोमवार को भी बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने इस सुविधा का लाभ उठाया और दलपत सागर के मध्य स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया।

सांसद महेश कश्यप की इस पहल का उद्देश्य ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर भूपालेश्वर महादेव मंदिर को सावन के दौरान आम श्रद्धालुओं के लिए सुलभ बनाना है। मोटरबोट सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।

रोहन कुमार ने इस मंदिर ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया की दलपत सागर छत्तीसगढ़ के प्रमुख ऐतिहासिक तालाबों में से एक है, जिसका निर्माण काकतीय शासक दलपत देव द्वारा कराया गया था। तालाब के मध्य स्थित प्राचीन शिव मंदिर का निर्माण काकतीय शासक भूपालदेव द्वारा कराया गया तथा यहां शिवलिंग की स्थापना की गई। यह मंदिर भूपालेश्वर महादेव मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है,तथा दलपतसागर को भूपाल ताल भीकहा जाता है l सामान्य दिनों में मंदिर तक श्रद्धालुओं की पहुंच सीमित रहती है।

इस अवसर पर नरेश कोरी, रवि नेताम, जशवंत जोशी ,इन्द्र टेमरे, गीतेश पाणीग्राही, रोहन सेठिया सहित अन्य गौ सेवक व्यवस्था में जुटे रहे। वहीं हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने भूपालेश्वर महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक कियाl

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।