नियानार में ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर विशेष प्रचार कार्यक्रम

रिपोर्ट– जय शंकर पांडे

Aug 10, 2026 - 19:37
नियानार में ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर विशेष प्रचार कार्यक्रम
CG VARTA -

जगदलपुर, 10 अगस्त 2026। भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर द्वारा जगदलपुर विकासखंड के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नियानार में सोमवार को ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ पर विशेष प्रचार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मां शारदा लोक कला मंच  जगदलपुर  के 10 कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं नाटक के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा नशे से होने वाले दुष्परिणामों का संदेश दिया। स्वास्थ्य विभाग की आरती गोस्वामी ने नशा मुक्त भारत अभियान के संबंध में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

केंद्रीय संचार ब्यूरो के बी. एस. ध्रुव द्वारा कार्यक्रम में प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। प्रश्न मंच में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा तीन प्रतिभागियों को विभाग की ओर से तत्काल पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में सरपंच घेनवाराम बघेल, उप सरपंच सेवती पटेल, विद्यालय के प्राचार्य प्रणव बेनर्जी ने हर घर तिरंगा एवं नशा मुक्त भारत पर जानकारी दी तथा पूर्व सरपंच सुखलाल बघेल सहित शिक्षक, विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने तिरंगा हाथ में लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और पूरे ग्राम का भ्रमण कर हर घर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री शशांक शेन्डे द्वारा किया गया ।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।