छत्तीसगढ़ के लोकपर्व हरियाली अमावस्या तिहार की राहुल पासवान की ओर से प्रदेशवासियों को बधाई💐💐💐
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
12 अगस्त 2026, जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के लोकपर्व हरियाली अमावस्या तिहार के पावन अवसर पर राहुल पासवान ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हरियाली अमावस्या प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण, सुख-समृद्धि और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक पर्व है। यह पर्व हमें पेड़-पौधों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश देता है।
राहुल पासवान ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं। हरियाली अमावस्या के अवसर पर अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह प्रकृति की रक्षा में अपनी भागीदारी निभाए।
उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील करते हुए कहा कि एक-एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करना भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। अपने शुभकामना संदेश में राहुल पासवान ने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्ध जीवन की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि हरियाली अमावस्या का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, खुशहाली और सकारात्मकता लेकर आएगा।
