जोजल में 350 बोरा में अवैध धान से भरा ट्रक जब्त, ओडिशा से हो रहा था 350 बोरा धान का अवैध परिवहन

राजस्व टीम ने पकड़ा तस्कर को

Dec 9, 2025 - 16:48
जोजल में 350 बोरा में अवैध धान से भरा ट्रक जब्त, ओडिशा से हो रहा था 350 बोरा धान का अवैध परिवहन
राजस्व अधिकारी द्वारा पकड़ा गया , धान का तस्कर
CG VARTA -

जगदलपुर, 09 दिसम्बर 2025/ छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर अवैध धान परिवहन के खिलाफ राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार रात को जगदलपुर और नानगुर तहसील के राजस्व विभाग के संयुक्त गश्ती दल ने तहसील नानगुर के पुसपाल के नजदीक ग्राम जोजल के पास एक मालवाहक ट्रक को अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए पकड़ा। इस सम्बन्ध में नानगुर तहसीलदार सुश्री दीपिका देहारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई सोमवार रात लगभग 11ः45 बजे उस समय हुई जब टीम गश्त पर थी। टीम ने संदेह के आधार पर ट्रक क्रमांक सीजी 04 जे 3195 को रोका, जो ओडिशा राज्य की ओर से आ रही थी, जांच के दौरान ट्रक में लगभग 350 बोरा धान लदा हुए पाया गया।

       ट्रक को वाहन चालक ओडिशा निवासी बुधु चला रहा था। बुधु से जब धान के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज दिखाने को कहा गया, तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। यह स्पष्ट रूप से मंडी अधिनियम का उल्लंघन पाया गया। अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर संयुक्त राजस्व दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन सहित 350 बोरे अवैध धान को जब्त कर लिया। जब्त किए गए धान और वाहन को मंडी अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना नानगुर के सुपुर्द कर दिया गया है। राजस्व विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्रों से होने वाले अवैध धान परिवहन पर लगाम कसने में मदद मिलेगी।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।