दिल्ली मे आयोजित हर घर तिरंगा अभियान’ मे शामिल हुए बस्तर और कांकेर लोकसभा सांसद
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
12 अगस्त 2026, जगदलपुर : नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप और कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। तिरंगे के साथ सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब देश की एकता,अखंडता,गौरव और राष्ट्रप्रेम की जीवंत अभिव्यक्ति बनकर सामने आया। प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों और तिरंगे के सम्मान के साथ पूरे उत्साह से रैली में भाग लिया।
इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गर्व की भावना को और अधिक सशक्त करता है।
