उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा 15 अगस्त को लालबाग में करेंगे ध्वजारोहण

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 13, 2026 - 12:45
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा 15 अगस्त को लालबाग में करेंगे ध्वजारोहण
CG VARTA -

जगदलपुर, 13 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल गुरुवार को किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे।

अंतिम रिहर्सल के दौरान सहायक कलेक्टर यशवंत नाइक ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर  आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक सलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत  तन्मय खन्ना सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर  आकाश छिकारा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामयी आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने समारोह स्थल पर सुरक्षा, यातायात, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड की कमान डीएसपी  प्रवीण भारती संभालेंगे। उनके नेतृत्व में परेड में शामिल कुल 16 प्लाटून मार्चपास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी देंगे।समारोह के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

 

अंतिम रिहर्सल के दौरान अतिथियों एवं अधिकारियों ने स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवलोकन किया तथा उनकी तैयारियों की सराहना की।अंतिम रिहर्सल के अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।