प्रियदर्शिनी स्टेडियम जगदलपुर में 11 दिसम्बर से होगा संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक 2025 का आयोजन

उदघाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि शामिल होकर खिलाड़ियों का करेंगे उत्साहवर्धन

Dec 9, 2025 - 18:21
प्रियदर्शिनी स्टेडियम जगदलपुर में 11 दिसम्बर से होगा संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक 2025 का आयोजन
CG VARTA -

जगदलपुर, 09 दिसम्बर 2025/ बस्तर संभाग के युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी छिपी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक का आयोजन 11 से 13 दिसम्बर तक जगदलपुर में किया जा रहा है। संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक का उदघाटन समारोह 11 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे प्रियदर्शिनी स्टेडियम में होगी, इस उदघाटन समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की शिरकत करने की संभावना है साथ ही स्थानीय सांसद, विधायक तथा अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। 

         संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक के आयोजन हेतु व्यापक तैयारियां की जा रही है और जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय प्रियदर्शिनी स्टेडियम, सिटी ग्राउंड, क्रीड़ा परिसर धरमपुरा एवं खेलो इंडिया परिसर पंडरीपानी में सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही बस्तर संभाग के सभी जिलों के खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों के ठहरने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में 11 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक बस्तर ओलम्पिक स्थानीय युवाओं एवं खेल प्रतिभाओं के लिए एक अच्छा अवसर है। स्थानीय खेल संघों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों और स्कूल-कॉलेजों के सहयोग से यह आयोजन पूरे संभाग में उत्सव की तरह मनाया जाएगा। इस आयोजन में विभिन्न खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। बस्तर ओलम्पिक से क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जो युवाओं को प्रतिभा प्रदर्शन करने सहित प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरणादायक साबित होगी।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।