स्वतंत्रता दिवस पर नक्सल हिंसा प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे सांसद महेश कश्यप

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 15, 2026 - 20:20
स्वतंत्रता दिवस पर नक्सल हिंसा प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे सांसद महेश कश्यप
CG VARTA -

15 अगस्त 2026, बीजापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बीजापुर स्थित शहीद पायकु पोयामी ऑडिटोरियम में नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों के साथ भोजन किया और उनके सुख दुःख को साझा करते हुए उनका हालचाल जाना।

ज्ञात हो कि नक्सल हिंसा के कारण इन परिवारों ने लंबे समय तक कठिन परिस्थितियों और संघर्ष का सामना किया है। इसके बावजूद उनके भीतर उम्मीद,साहस और बेहतर भविष्य की मजबूत आकांक्षा आज भी जीवित है। 

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि ऐसे परिवारों के साथ सरकार सदैव खड़ी है l उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का सच्चा अर्थ तभी सार्थक होगा,जब देश का प्रत्येक नागरिक भय से मुक्त होकर सम्मान,सुरक्षा और गरिमा के साथ अपना जीवन जी सके। बस्तर में शांति,विकास और विश्वास का वातावरण मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है।

सांसद ने कहा कि नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के जीवन में खुशहाली और स्थायी शांति लाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार प्रयासरत हैं। विकास की मुख्यधारा से हर परिवार को जोड़कर बस्तर को शांति,प्रगति और समृद्धि की दिशा में आगे ले जाना सामूहिक संकल्प है।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।