पीएम श्री ईएमआरएस भैरमगढ़ में हर्षाेल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 17, 2026 - 19:23
पीएम श्री ईएमआरएस भैरमगढ़ में हर्षाेल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
CG VARTA -

बीजापुर 17 अगस्त 2026- पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस), भैरमगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षाेल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती जी एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री ओम प्रकाश द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की। इस अवसर पर प्राचार्य श्री ओम प्रकाश ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती जी द्वारा NEET-2026 तथा JEE-2026 में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यालय के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में ज्ञानेश्वर कुरुद, कशिश नेताम एवं पूर्वी वाचम सूजल शामिल हैं।

इन विद्यार्थियों की उल्लेखनीय सफलता पर प्राचार्य श्री ओम प्रकाश एवं समस्त विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

उल्लेखनीय है कि NEET-2026 में सफलता प्राप्त करने वाले इन तीनों विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मुख्यमंत्री निवास में आमंत्रित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। यह उपलब्धि विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा पीएम श्री ईएमआरएस भैरमगढ़ के समस्त विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।